सिद्धार्थनगर। 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने रविवार को बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड की सफाई और समतलीकरण के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) को निर्देशित किया। इसके अलावा टेंट व्यवस्था और स्टाॅल लगाए जाने समेत समस्त कार्यों के लिए पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो उत्तरदायित्व दिए गए हैं, उन्हें समय से पूर्ण कराकर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अजय सिंह उपस्थित रहे।