फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 11 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मधुवेनिया टोला भदवल के बूथ नंबर 108 के मतदाता पंजीकरण केंद्र का सोमवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बीएलओ की ओर से भरे गए गणना फॉर्म को देखा। निर्देश दिए कि बीएलओ गणना प्रपत्र की दो प्रतियों में मतदाताओं को उपलब्ध कराएं और फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी करेंगे। बीएलओ मतदाताओं की ओर से भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे और पावती देंगे। मतदाता, गणना प्रपत्र की दोनों प्रतियों को भरें और हस्ताक्षर करें। मतदाता, गणना प्रपत्र में अपना नवीनतम फोटो लगाएं। मतदाता, फॉर्म बीएलओ को वापस दें और प्राप्ति रसीद जरूर लें। गणना फार्म को ऑनलाइन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें