सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कपिलवस्तु (पिपरहवा) में डारमेट्री हाॅल, पर्यटन सूचना केंद्र एवं कुटीर का पुर्ननिर्माण कार्य, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा, यात्री सहायता केंद्र, बुद्धा थीम पार्क, बौद्ध सर्किट के तहत होने वाले पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ निर्माण कार्य में कहीं भी गुणवत्ता की कमी मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।