सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर बृहस्पतिवार को जोगिया विकास खंड के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (वीपैक्स) जोगिया और बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (वीपैक्स) टड़िया बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। स्टाॅक सही पाया गया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि वितरण रजिस्टर में मोबाइल नंबर, आधार नंबर एवं खेत का रकबा अवश्य दर्ज कराएं। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। किसान से फोन से वार्ता की गई। किसान की ओर से अवगत कराया गया कि खाद सही दर पर मिला है। इसी क्रम में कपिया चौराहा के पुनीत ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया। स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। स्टाॅक सही मिला। उन्होंने संबंधित दुकानदारों से कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराए। यदि अधिक दाम लेने की किसी ने भी शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के केस दर्ज कराकर गिरफ्तारी कर दी जाएगी।