फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने आपदा मित्र सुनील कुमार को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ सभागार में आपदा मित्र सुनील कुमार को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने बुधवार को सम्मानित किया। डुमरियागंज क्षेत्र के गौराघाट पर शनिवार को एक व्यक्ति राप्ती नदी में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जिसे बचाने के लिए सुनील कुमार ने अपने जान की परवाह न करते हुए राप्ती में कूद कर उसकी जान बचाई थी। मीडिया से जिलाधिकारी को जानकारी होने पर जिला मुख्यालय बुला करके आपदा मित्र को सम्मानित किया। सुनील कुमार यादव खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। नदी के किनारे उन्हें कुछ लोगों की आवाज सुनकर अपना लाइफ जैकेट लेकर गौराघाट राप्ती नदी की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें