बेवा चौराहा पर जुलुसे मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंद जुलूस की निगरानी करते डीएम-एसपी।
- फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर और एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को बारावफात के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बांसी स्टैंड नौगढ़ व कस्बा इटवा, थाना डुमरियागंज के बेवा में आयोजित जुलूस का निरीक्षण किया गया। बेवां में डीएम व एसपी मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।