बाढ़ प्रभावित गांव खैरी शीतल प्रसाद के नकोलडीह में राहत सामाग्री वितरण किया गया। संवाद
तुलसियापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार, एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार एवं तहसीलदार माघवेन्द्र प्रताप सिंह समेत टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में लंच पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने ग्राम खैरी शीतल प्रसाद के टोला निकोलडीह, पन्नापुर, मुरावडीह, शिवदुलारे डीह, खैरी, करौता, टीकर में बाढ़ प्रभावित परिवारों में 2700 लंच पैकेट का वितरण किया गया। वहीं खैरी शीतल प्रसाद के नकोलडीह में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दवा का वितरण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे, एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. तैयबा आदि मौजूद रहे।