फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीडीए जन चौपाल में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Sat, 14 Nov 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के सेमरियांव में शनिवार को समाजवादी पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। बूथ अध्यक्ष पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीडीए के लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख उग्रसेन सिंह ने सेक्टर और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर पीडीए प्रहरियों को बूथ स्तर पर सक्रिय और सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जन चौपाल में क्षेत्र के विकास कार्यों, स्थानीय समस्याओं, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। साथ ही पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विष्णु उमर, कुबेर बाबा और कुर्बान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें