कपिलवस्तु। सेवा पखवाड़ा के तहत बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, एसजेपीयू, जेजेबी, सीडब्ल्यूसी, डालसा और स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के सहयोग और पारस्परिक समन्वय बढ़ाए जाने का संवाद कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। इसमें बाल कल्याण समिति में सदस्य बाल कल्याण समिति वीरेंद्र मिश्रा और सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सीमा मिश्रा की मौजूदगी में चर्चा हुई। वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास, छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन तक ही सीमित न रहकर, उसके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक, नैतिक और बौद्धिक सभी पहलुओं के संतुलित और समग्र विकास की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल ज्ञानी बनाना ही नहीं बल्कि एक पूर्ण और जिम्मेदार मनुष्य बनाना है, जो जीवन के हर क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके अलावा अन्य जानकारी दी गई।