भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में जानकारी देते अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में नाराज दिखे अधीक्षक
भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में सोमवार को एएनएम, संगिनी व आशाओं का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में खराब कार्य करने वाली आशा बहू साधना, विद्यावती, फूलमती, संगीता सिंह, मीरा व संध्या को अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा पर नाराजगी जताते हुए एक महीना में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्य पूरा नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी। अधीक्षक ने बैठक में हिस्सा न करने वाली आशा बहू साक्षी, शांति, साहू, खुशबू, राधा, विंध्यवासिनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने निर्देशित किया कि आशा बहूएं नवजात शिशु व बच्चों का गृह आधारित भ्रमण जरूर करें तथा बच्चों को टीकाकरण के लिए ड्यू लिस्ट में शामिल करें। इससे बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।अधीक्षक ने एएनएम तथा संगिनी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पहुंचकर आशाओं के भौतिक कार्यों का सत्यापन करें तथा पाई गई कमियों को मौके पर ही दूर करवाएं। बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि आशा बहूएं आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने करें तथा ग्रामीणों को कार्ड से लाभ लेने के लिए में जागरूक करें। एचईओ राजीव त्रिपाठी तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने आशा बहुओं को ड्यू लिस्ट बनाने के लिए प्रशिक्षित किया तथा कहा कि आशा टीकाकरण के एक दिन पूर्व ड्यू लिस्ट तैयार करें तथा बुलावा पर्ची वितरित करके टीकाकरण में सहयोग करें। इस दौरान सुधा पांडे, पूनम यादव, सविता शुक्ला, शारदा देवी, संगीता,कुशलावती आदि मौजूद रहीं।