डुमरियागंज। पवित्र श्रावण मास व आगामी रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को डीआईजी ने डुमरियागंज पहुंचकर नगर में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देश पर भ्रमण किया गया है, जिससे जनता में सुरक्षा का एहसास हो सके। उन्होंने बताया कि सभी जिले के पुलिस कप्तान को सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार, सीओ बृजेश वर्मा, संचित सिंह, मनोज पटेल, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश राजभर, अजय त्रिपाठी मौजूद रहे।