फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संवाद से बनेगी बात, विकसित होगा प्रदेश

Tue, 09 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर 12 और 13 सितंबर 2025 को जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी सफलता के लिए मंगलवार को सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने बताया कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 12 सितंबर 2025 को शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आंबेडकर सभागार में कृषि विभाग की ओर से कृषि वैज्ञानिक प्रगतिशील किसान, मत्स्य पालक और पशु पालकों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। व्यापारियों का संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें उद्यमी, व्यापारी, होटल वालों का संवाद कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें