फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के बैलिहवा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार की रात कथावाचक पं. पुरुषोत्तम दुबे ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बताया कि मथुरा के राजा कंस कंपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव के साथ कर देता है। कंस अपनी बहन देवकी को उसके ससुराल पहुंचाने जाने लगता है। उसी समय आकाशवाणी होती है कि जिसे तू उसके ससुराल पहुंचाने जा रहा है, उसी बहन के आठवें पुत्र की ओर से तेरा वध सुनिश्चित है। वह वहन उसके पति वासुदेव दोनों को बंदी बनाकर कारागार में डाल देता है और उसके साथ पुत्रों को मार देता है। श्रीकृष्ण ने अष्टमी तिथि को आधीरात को देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया। जन्म लेते ही पुरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें