बांसी। राप्ती नदी तट मौनी अमावस्या नहान की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए राप्ती नदी तट पर साफ-सफाई व कच्चा घाट बनाने का काम नगर पालिका ने पूरा कर दिया है। रविवार को मौनी अमावस्या नहान है और यहां श्रद्धालु नहाने के लिए आते हैं और पूजा-अर्चना कर अन्न व गोदान करते हैं।