फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धोबहा बाजार में गणपति पूजा समारोह में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 17 Sep 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। भाजपा के भनवापुर मंडल अंतर्गत धोबहा बाजार में युवा मित्र मंडल की ओर से श्रीगणपति पूजा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीगणेश के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान बृजेश अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, श्याम सुंदर अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें