फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर मांगी मन्नतें

Tue, 04 Aug 2026 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज नगर के राम जानकी मंदिर पर सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर के आजाद नगर वार्ड में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर सामूहिक रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसमें आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रवण मास में शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को आजाद नगर वार्ड में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर सामूहिक रूप से जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हुए शिव भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी। इस दौरान रुद्राभिषेक करा रहे पं. राकेश शास्त्री ने कहा श्रद्धापूर्वक भोले बाबा का रुद्राभिषेक करने से भोले बाबा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विनोद यादव, मनोज यादव, गौरी श्याम यादव, जालंधर, रामरूप यादव, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें