फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामजन्म की लीला देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 14 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के सिसवा गांव में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय आदर्श रामलीला में सोमवार रात राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति यज्ञ और भगवान राम के जन्म का मंचन किया गया। राम जन्म की लीला देखने के लिए रामलीला स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कलाकारों ने धार्मिक माहौल के बीच प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि संतान न होने से चिंतित राजा दशरथ ने ऋषि के परामर्श पर पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया। इसके बाद उनके घर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। भगवान राम के जन्म का प्रसंग आते ही रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। यह मंचन देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें