फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पश्चिम पोखरे पर व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को नगर पंचायत बढ़नी के अंबेडकर नगर स्थित पश्चिम पोखरे पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। घाट पर नगर पंचायत की ओर से प्रकाश और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें