फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 29 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के टोला पट्टी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक पं. अमरेश पांडेय ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भगवान के जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि मथुरा के राजा कंस ने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव के साथ किया था। विवाह के बाद वह स्वयं अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने जा रहा था।
इसी दौरान आकाशवाणी हुई कि जिस देवकी को वह विदा कराकर ले जा रहा है, उसी की आठवीं संतान उसके वध का कारण बनेगी। यह सुनकर कंस क्रोधित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें