तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला निवासी देवनारायन यादव को आजाद समाज पार्टी कांशीराम का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा बढ़नी ब्लाॅक के मदरहिया निवासी उदय प्रताप शर्मा को युवा मोर्चा का शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। दोनों के मनोनयन पर शोहरतगढ़ विधानसभा प्रत्याशी नौशाद आलम, जिला प्रभारी शिवचंद भारती, शमीम अख्तर, फूलचंद गौतम, कृष्ण प्रकाश पासवान,मासूम अली राइनी आदि ने बधाई दी है।