फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज जिले में आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 29 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
: सिद्धार्थनगर महोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। वह सुबह 10:25 पर हेलीकाॅप्टर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां से वह 10:35 पर पिपरहवा बौद्ध स्तूप स्थल का भ्रमण कर भंतेगणों से करेंगे संवाद करेंगे। इसके बाद वह वहां से 12:20 बजे रवाना होंगे और 11:40 बजे पुलिस लाइन पर बने हेलिपैड पर पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 11:55 बजे सिद्धार्थनगर महोत्सव में शामिल होकर महिला जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही कालानमक जोन समेत अन्य सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह 12:50 पर कार द्वारा विधानसभा शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत धेंसा में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दोपहर दो बजे वह भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह 2:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायं चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें