फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की मांग

Mon, 25 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत के मोतीगंज चौराहा पर अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम लग जाता है। चौराहे पर फल, सब्जी, चाट, चाउमीन के ठेले आदि से लेकर गिट्टी, मोरंग, सीमेंट के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे वाहन चालक और राहगीरों को सांसत झेलनी पड़ती है। कुछ माह पहले एक सीमेंट लदा ट्रक ठेले के अतिक्रमण की वजह से बैक नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हुआ था। नगर पंचायत के मोतीगंज चौराहा पर लगी बड़ी स्ट्रीट लाइट के पोल में ट्रक बैक करने के दौरान ठोकर लग गई, इससे स्ट्रीट लाइट गिर गई। सड़क किनारे अतिक्रमण होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें