फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज परिसर में बस खड़ी करने की मांग

Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन जिला इकाई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बांसी। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन, जिला इकाई ने एसडीएम बांसी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि परिवहन निगम की बसें सड़क पर न खड़ा कर बस अड्डे में ही खड़ी की जाएं। संगठन का आरोप है कि मुख्य सड़क पर बसें खड़ी होकर सवारियां भरी जाती है। इससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। संगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र धर द्विवेदी और जिला संयोजक सतीश चंद्र त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि सभी सरकारी बसों का संचालन अनिवार्य रूप से बस स्टेशन के अंदर से कराया जाए। सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे यातायात सुचारु हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें