फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस से पहले नालियों पर ढक्कन रखने की मांग

Sat, 22 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अकबरनगर वार्ड की सभासद शमा आरा ने थाना समाधान दिवस के साथ नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर डॉ. आबदी चौराहा से रामबाबू की दुकान तक नाले पर ढक्कन रखवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर बनी नाली कई स्थानों पर खुली है। 26 को इसी रास्ते से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजारों लोग, झांकियां और वाहन शामिल होंगे। खुले नाले से हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जुलूस से पहले सभी खुले हिस्सों पर ढक्कन रखवाने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि नालियों पर ढक्कन रखने के लिए संबंधित सफाई प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है। जुलूस से पहले खुले नाले के स्थानों पर ढक्कन रखवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें