फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन रोड पर पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की मांग

Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क की ओर फैली पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और सफाई कराने की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव अब्दुल कलाम हाशमी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन परिसर में लगे पेड़-पौधों की शाखाएं सड़क की ओर फैल गई हैं। कई शाखाएं सड़क से करीब पांच से छह फीट की ऊंचाई पर हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इस दौरान अमितुल हसन, मोहम्मद नईम, शमशाद अहमद समेत अन्य लोगों ने भी समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें