इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे के व्यापारियों ने अपने यहां राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग की है। अपनी मांगों के समर्थन में इन व्यापारियों का कहना है कि ऊंचडीह चौराहे पर आसपास के दर्जनों गांवों की आबादी प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए यहां आती है। लेकिन, बैंकिंग सुविधाओं के अभाव में आमजन को कई किलोमीटर दूर स्थित बैंक शाखाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों प्रिंस मिश्रा, गंगाराम अग्रहरि, रमेश तिवारी, शुभम अग्रहरि, अनिल त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी आदि ने प्रशासन एवं संबंधित बैंक प्रबंधन से बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।