भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनहटी से बसडिलिया तक की नगर पटरी पर बना खड़ंजा लगा हुआ था जो पूरी तरह टूट चुका है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
राहगीर कभी कभी गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। एक किलोमीटर की इस लंबी सड़क के बीच-बीच में कई गड्ढे हो गए हैं।
क्षेत्र के विजय कुमार, राधेश्याम, अशफाक, अजय कुमार, महताब, नरेश कुमार, फिरोज, आफताब, कमाल आदि ने नहर की पटरी पर डामर सड़क बनवाने की मांग की है।