फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं की मांग

Tue, 07 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को ज्ञापन सौंपकर गांव में बुनियादी सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके टोले में नाली, सड़क, शुद्ध पेयजल की सुविधाएं नहीं के बराबर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाली न होने से ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी सड़क में ही आ जाता है, बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कीचड़ और जलभराव से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें