बिस्कोहर। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार शाम भाजपा की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ बूथ सत्यापन को लेकर रणनीति तैयार की गई। मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा ने की। संचालन महामंत्री खेमराज यादव ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक और बूथ समिति के सदस्य मौजूद रहे।