- खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में गरीबी दूर करने के लिए दिया गया था कर्ज
घोसियारी। सूदखोरी और साहूकारी के मकड़जाल से गरीब परिवारों को छुटकारा दिलाने के लिए बनाए गए समूह की परिकल्पना की जालसाजों ने ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि गांव की गरीब महिलाएं लाखों की कर्जदार बन गई। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को स्वरोजगार के नाम पर कई बैंकों द्वारा लोन दिया गया, जिसमें बकरी पालन, गाय पालन के लिए या छोटे-मोटे रोजगार के लिए बिना ब्याज के मनचाहा लोन दिलाने का झांसा देकर गांव की निरक्षर या कम पढ़ी-लिखी महिलाओं से कहा गया है कि लोन के रुपये केवल उन्हें जमा करने हैं ब्याज कंपनी भरती रहेगी। क्षेत्र की फूलमती, क्रांति, चंद्रकला, प्रभावती, लक्ष्मी आदि का कहना है कि लोन देते समय उन्होंने कुछ नहीं बताया अब अनावश्यक घर आकर परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि इस संबंध में अभी थाने पर कोई भी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।