सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटलजी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही पार्टी और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का पूरा जीवन देश व समाज के समर्पित रहा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडेय, लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, अरविंद पांडेय, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।