शोहरतगढ़। नगर पंचायत के नीबी दोहनी में एक घर की रसोई में खाना बनाते हुए सिलिंडर में आग लग गई। किसी तरह सिलिंडर को बाहर निकला गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नीबी दोहनी निवासी दिनेश चौरसिया के घर रसोई में खाना बनाते समय रिसाव के कारण गैस के पाइप में जलने लगा। देखते ही देखते सिलिंडर तक आग की लपटें पहुंच गईं। पड़ोसी में रह लोगों ने किसी तरह सिलिंडर को रसोई से बाहर निकाला और बोरी आदि से ढककर आग पर काबू पाया।