पकड़ी स्थित चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति। संवाद
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव और स्थानों पर शारदीय नवरात्र (दुर्गा पूजा) लेकर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। डुमरियागंज नगर स्थित मंदिर चौराहा, तेलियाना मोहल्ला, बैदोलागढ़, सोनाहटी, मोतीगंज, जखौली, हल्लौर, भटगंवा, परसा पंडित, बेंवा चौराहा, शाहपुर, बयारा, भंडरिया, भवानीगंज, परसा, बढ़नी चाफा सहित विभिन्न स्थानों पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन से आयोजित मां दुर्गा प्रतिमा के पूजा पंडाल में भक्तो की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी रही। साथ ही मां दुर्गा पूजा समारोह में प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं आरती के बाद दिखाई जा रही देवी देवताओं की झांकी को देखने के लिए लोग पूजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।