फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद के लिए उतड़ी भीड़ कतार में महिलाएं भी

Fri, 22 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। यूरिया के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें खाद के लिए तरसना पड़ रहा है। अब तो महिलाएं भी खाद के लिए कतार में लगने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहकारी समिति वासा चक में किसानों को खाद के लिए लंबी लाइन लगनी पड़ी। काफी जद्दोजहद के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू किया गया। मुनीराम लालाजोत, कलीमुल्लाह धनखरपुर, राम कुमार यादव गणेशपुर धनपाती देईपार खाद लेने के लिए काफी समय तक लाइन में लगे रहे। सोनिया युसूफजोत ने बताया कि कई दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रही थी। खाद मिल जाने से काफी राहत महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें