जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जम्हिरिया पर बृहस्पतिवार को यूरिया खाद लेने के लिए कि
- फोटो : लघु संसद में विचार रखते अधिवक्ता
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जम्हिरिया पर बृहस्पतिवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की मौजूदगी में किसानों में खाद का वितरण कराया गया। बृहस्पतिवार को यूरिया खाद मिलने की सूचना पर किसान सुबह समिति पर पहुंचकर लाइन लगाकर खड़े हो गए और समिति के खुलने का इंतजार करने लगे। समिति के खुलने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसानों को समिति की ओर से खाद वितरित किया गया। इस संबंध में सचिव अजीत कुमार ने बताया कि समिति पर जो यूरिया खाद आया था। उसको जो लोग समिति के सदस्य हैं, उनको रकबा अनुसार खाद दिया जा रहा है।