फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहायक नहरों में पानी नहीं आने से सूख रही फसल

Wed, 20 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। बारिश की अभाव में सूख रही फसल को लेकर दर्जनों गांवों के किसान चिंतित हैं। इन गांवों के बीच से माइनर नहर निकली हुई है। यदि इन सहायक नहरों में पानी आता तो हजारों एकड़ फसल सूखने से बच जाती। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सरयू नहर से सुहेलवा और उपधि से दो सहायक नहरें निकली हैं। सुरजी माइनर सुरजी सुहेलवा, बीरपुर रतनपुर, कुंडी, रसूल पुर, सिरमझरी, असनहरा के रस्ते आठ किमी की दूरी तय करके कमहरिया ताल में मिलती है। दूसरी माइनर नहर उपधी से निकलकर हरबंधनपुर, कैथवलिया, रेहरा, प्रानपुर चौखड़ा, अमौना होते हुए भालू कोनी के पास ताल में गिरती है। इन दोनों सहायक नहरों से कई हजार एकड़ फसल की सिंचाई हो सकती है, लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि दोनों नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है। किसानों का कहना है कि इन माइनर में पानी छोड़ा जाता है तो फसल सूखने से बच जाती। डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर देखता हूं। माइनर में पानी छुड़वाने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें