डुमरियागंज। तहसील सभागार में सोमवार को नवागत एसडीएम न्यायिक राहुल सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वादकारियों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सहयोग और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। एसडीएम न्यायिक राहुल सिंह ने अधिवक्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र पाठक, इंद्रमणि पांडेय, इकबाल यूसुफ मालिक, शक्ति प्रकाश, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।