डुमरियागंज। डुमरियागंज ग्रामीण पावर हाउस से जुड़े संविदा कर्मियों को अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। कर्मियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय डुमरियागंज को पत्र देकर लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की। संविदा कर्मी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अख्तर हुसैन, पप्पू, सीबू और अमरनाथ ने बताया कि 21 सितंबर तक अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार की जरूरतों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी रिपोर्ट आगे भेज दी गई है। जल्द ही संबंधित संविदा कर्मियों के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।