भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र पर सोमवार को बिजली का बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान की मौजूदगी में बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। कैंप में 80 हजार रुपये का बकाया जमा कराया गया। जेई ने बताया कि उपभोक्ताओं ने अपने बिल का भुगतान किया।