फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 67 हजार वसूले

Thu, 25 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली उपकेंद्र कठौतिया की ओर से बुधवार को जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। दो टीमों ने बिस्कोहर प्राइवेट बस अड्डा और बेलहसा पाली गांव में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन की जांच की। ऐसे बकाएदार जिनका बिजली बिल अधिक बकाया था। विभाग ने उन सभी के कनेक्शन काट दिए। जेई ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 11 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं और 32 उपभोक्ताओं से 67 हजार से अधिक का राजस्व वसूला गया है। जेई ने बताया कि विभाग की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह बकाया बिजली बिल का भुगतान समय पर जमा कर कार्रवाई से बचें। टीम में कैशियर अजय त्यागी, विशाल शर्मा, अब्दुल हन्नान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें