फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेसियाें ने मनरेगा नियमों में बदलाव का किया विरोध

Fri, 30 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव और मिश्रौलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा नियमों में फेरबदल को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के बैनर तले शुक्रवार को कांग्रेस नेता जावेद मुकीम ने मिश्रौलिया स्थित अपने आवास पर और कांग्रेस नेता मैनुद्दीन खां की अगुवाई में विकास खंड खुनियांव मुख्यालय पर बैठक की। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। जावेद मुकीम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में बैठी सरकार कांग्रेस की जनहितैषी कानूनों को बदलने पर तुली है और इसका मकसद जनता के हितों की रक्षा नहीं करना है। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें