सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में डूडा और नगर निकाय में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सिद्धार्थ सभागार में हुआ। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निकाय क्षेत्र में सफाई और कूड़ा निस्तारण ठीक कराना सुनिश्चित करें। नगर पालिका की ओर से जिन विद्यालयों में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है उसको समय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को गोशाला में संरक्षित कराए कोई गोवंश सड़क पर नहीं घूमना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय व सामुदायिक शौचालय के क्रियाशील होने का फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं। स्ट्रीट लाइट जो खराब हैं उसको ठीक कराए। शौचालय क्रियाशील होने, स्ट्रीट लाइट ठीक होने, प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्य का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जबतक प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा तब तक अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।