सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत तहसील नौगढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। डीएम ने मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गए गणना प्रपत्र और जमा प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लाएं, जिन बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, दूसरे का सहयोग कर कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।