भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पोखरा कानूनगो गांव में तीन दिसंबर बुधवार को सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट की वारदात के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस कप्तान व सांसद से मिल कर शिकायती पत्र देते हुए जांच कर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्र के पोखरा कानूनगो गांव निवासी राम प्रताप पांडेय ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि तीन दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे खेत जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ओमकार पांडेय ने शराब के नशे में उनके बेटे सिद्धार्थ को गाली देते हुए मारपीट की।