फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिव मंदिर से कलश चोरी की थाने में दी तहरीर

Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी में स्थित हट्ठेश्वर नाथ मंदिर की कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव निवासी रवि पासवान नगर पंचायत भारत भारी में स्थित शिव मंदिर की देखरेख करते हैं। मंगलवार की सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो कलश गायब था। इससे पूर्व भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है, जिसमें दानपात्र में रखी नकदी भी गायब थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें