फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुतला फूंकने को लेकर सपाइयों और पुलिस में झड़प

Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ कस्बे के तिरंगा चौरहे पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जला रहे सपा कार्यकर्ताओ को
विज्ञापन
तिरंगा चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग को लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ अभियान के तहत तिरंगा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, हरिनारायण यादव, रामू यादव, विष्णु उमर, डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें