फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्नी से जान का खतरा बता लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 09 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर निवासी मो. मुख्तार ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए एसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। भेजे गए प्रार्थना पत्र में मो. मुख्तार ने कहा कि उसकी पत्नी लगातार उससे और उसके परिजनों से झगड़ा करती रहती है। कई बार पुलिस थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा चुकी है जो निराधार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी की हरकतों और कार्य व्यवहार को देखकर परिजनों ने उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उसे डुमरियागंज में किराये के घर लेना पड़ा, जहां वह रह रहा है। मो. मुख्तार ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसने लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें