बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी तथा आसपास के गांवों में बृहस्पतिवार को कायस्थ समाज के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों और सामूहिक रूप से कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान चित्रगुप्त भगवान की आरती एवं भजन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पौराणिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर समाज में शिक्षा, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। वहीं कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी पूजा का आयोजन किया गया, जहां समाज के वरिष्ठजन और महिलाएं शामिल रहीं।