सिद्धार्थनगर। सदर ब्लाॅक नौगढ़ की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर मेडल्स जीते। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़, लंबी कूद और खो-खो की प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय सनई लंगड़ी, पटनी जंगल, गोंसाईपुर और चिल्लेदर्रा ग्रांट की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तालियां और मेडल्स अपने नाम किए।