- भनवापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मंगराव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत सशक्त नारी की झांकी सजाई गई। दोपहर एक बजे आयोजित कार्यक्रम में हाथों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि नंबर लिखी तख्तियां लेकर छात्रा वैष्णवी के नेतृत्व में आरुषि, रुद्रांशी, अंशिका, नेहा, आस्था आदि छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झांकी सजाई। साथ ही बेटियों के पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पढ़ी लिखी नारी घर-घर उजियारी आदि जारूकता पूर्ण नारे लगाकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया। प्रधानाध्यापक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से नारी शिक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सुनीता, दुर्गा, पुष्पावती, श्यामकली समेत स्कूली छात्र उपस्थित रहे।